फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अस्वस्थ भाजपा नेता से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

Pragati Chand Updated Thu, 11 Jun 2026 01:41 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय मंगलवार की देर रात भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिता राय और जौनपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग के सहसंघचालक सच्चिदानंद राय के पैतृक आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्वस्थ्य वरिष्ठ भाजपा नेता के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। उन्होंने कहा कि, सच्चिता राय अपने समय के अत्यंत मुखर, संघर्षशील और जुझारू भाजपा नेताओं में गिने जाते रहे हैं। उनका अनुभव और मार्गदर्शन भी संगठन के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता, मजबूत संगठनात्मक ढांचा और राष्ट्रहित के प्रति उसकी प्रतिबद्धता है। इस मौके पर पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, वीरेंद्र राय, प्रमोद राय, जितेंद्र राय, डॉ. सानंद सिंह मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें