सुहवल के ईजरी गांव के खेल मैदान पर बजरंगी स्पोर्टिंग क्लब की तत्वावधान रविवार को जिला स्तरीय पुरूष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में जीवपुर ने 4-1 से गंगाधाम आश्रम रघुनाथपुर हराकर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच के 15वें मिनट में ही जीवपुर ने खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच पहला गोल दागकर स्कोर 1-0 कर दिया। इसके 20 मिनट बाद ही रघुनाथपुर ने भी शानदार वापसी करते हुए मैच के 35वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 रहा। दूसरे हॉफ में जीवपुर की टीम के खिलाड़ियों ने 56वें, 82वें और 87वें मिनट में गोलकर टीम को 4-1 से उद्घाटन मुकाबले को अपने नाम कर किया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका नंदू यादव ने निभाई, जबकि कमेंट्रेटर मुलायम यादव रहे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष बबलू यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर विशाल यादव, लालू यादव, उपेंद्र यादव, निखिल यादव, अजय यादव आदि मौजूद रहे।