गाजीपुर जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शहर के बाहर निकले पर हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि शहर के कुछ हिस्सों के अलावा 116 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन गांवों में 20 ऐसे गांव हैं, जिनके संपर्क मार्ग पर पानी लग जाने से संपर्क टूट गए हैं।