फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए तीन दिन से विकास भवन का चक्कर लगा रही छात्राएं, VIDEO

राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर की स्नातक की 20 से अधिक छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए तीन दिनों से विकास भवन के चक्कर काटने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक भटक रहीं छात्राओं ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और महाविद्यालय पर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि किसी की एक साल, किसी की दो साल तो किसी की तीन साल की छात्रवृत्ति अब तक नहीं मिली है। इसके चलते उन्हें पढ़ाई छोड़कर लगातार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि कई की उपस्थिति शून्य दिखा दी गई है और प्रतिशत भी कम दर्ज किया गया है, जबकि उनकी वास्तविक उपस्थिति 75 प्रतिशत के आसपास है। इसके बावजूद छात्रवृत्ति से वंचित रखा गया है। उन्होंने बताया कि रोजाना कॉलेज से पैदल विकास भवन आना और फिर देर शाम गांव लौटना उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। समाज कल्याण अधिकारी से भी मुलाकात नहीं हो पा रही है, जिससे छात्राओं में आक्रोश है। कुछ छात्राओं का आरोप है कि उन्हें लखनऊ जाकर जानकारी लेने की सलाह दी जा रही है। उधर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरजा शंकर सरोज ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों में कुछ खामियां की गई हैं, जिसके कारण संबंधित छात्राओं को समस्या आ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें