भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य व दुग्ध विभाग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 36 किसानों को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। जबकि 64 किसानों को बैंकों के माध्यम से सम्मानित किया गया। दिलीप कुमार शर्मा, अमरनाथ, बृजेश सिंह, राघवेंद्रनाथ पांडेय को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया, जिनके खाते में सात-सात हजार रुपये भेजा जाएगा।