स्काउट-गाइड का हर कार्य पवित्र भावना से होता है। समाज और देश को आगे ले जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह बातें जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने शनिवार को बैजल बघेल इंटर कालेज के परिसर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट-गाइड प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर कही।