फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में आतंकवाद पाकिस्तान का पुतला फूंका गया, सरकार से कठोर सजा देने की मांग की

जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश केशरी के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के पास कचहरी तिराहे पर आतंकवाद के प्रतीक पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की निर्मम हत्या करने पर शोक व्यक्त करते हुए सरकार से हत्यारों को कठोर सजा देने की मांग की गई। जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। अब ईंट का जवाब पत्थर से देने की जरूरत है। जिला युवा अध्यक्ष सुधीर केशरी ने कहा कि अब इन आतंकवादियों के साथ-साथ इनके आका पाकिस्तान के खराब दिन शुरु हो गए हैं। अब पाकिस्तान को जवाब देने का समय आ गया है। अंत में 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की गई। पुतला दहन में नगर अध्यक्ष सुप्रोतिम बागची, आकाशदीप, गोपालजी वर्मा, सोनू गुप्ता, निखिल गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, राजा हुसैन, सलीम, रमेश यादव, आरके गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, माया साहू, कमरूज्जमा अंसारी, किशन शर्मा, विजय विश्वकर्मा, मनीष आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें