फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में हाइवे किनारे पौधरोपण का जायजा लेने निकलीं डीएम, दिए खास निर्देश

पौधरोपण अभियान 2024 के तहत जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा एनएच -31 के मीडियन पर कराये जा रहे पौधरोपण की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किया। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई वाराणसी योगराज सिंह ने बताया कि जनपद में सड़क के मीडियन पर कुल 10,552 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष अभी तक 4378 पौधों का रोपण कर लिया गया है। शेष 6174 पौधों का रोपण 10 सितंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा राजमार्ग पर सुरक्षा कारणों के मद्देनजर एनएचएआई के अधिकारियों को अग्रिम एक सप्ताह में शेष पौधों को हर हाल में रोपित करने तथा मीडियन पर अनावश्यक रूप से उगी हुई खर पतवार को हटाने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें