फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने शेरपुर-मुबारकपुर में कटानरोधी कार्यों की परखी हकीकत, VIDEO

गाजीपुर। गंगा किनारे संभावित बाढ़ और कटान के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बरसात शुरू होने से पहले कटानरोधी परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के शेरपुर और मुबारकपुर गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गंगा किनारे चल रहे बोल्डर पैचिंग और कटानरोधी कार्यों की गुणवत्ता जांची। कई स्थानों पर कार्य की रफ्तार धीमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था व ठेकेदार को मजदूरों और मशीनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि बरसात से पहले हर हाल में कटानरोधी कार्य पूरे होने चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी कर कार्य की प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि हर वर्ष बाढ़ के दौरान गंगा किनारे बसे गांवों में कटान बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे में समय रहते सुरक्षा कार्य पूरे करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, अधिशासी अभियंता देवकली पंप नहर मुहम्मदाबाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें