फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, VIDEO

पीसीएस/ एसीएफ/ आरएफओ (प्रारंभिक) परीक्षा को नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण और निरीक्षण किया। पहली पाली में परीक्षा के दौरान डीएम व एसपी ने आदर्श इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था की जांच की और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और परीक्षा केंद्रों के बाहर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात प्रभारी को विशेष दिशा-निर्देश दिया, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें