जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने तहसील मुहम्मदाबाद पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद सुनी। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान फरियादियों की भीड़ लगी रही।