सावन के तीसरे सोमवार व नाग पंचमी के विशेष योग पर जिलेभर के शिवमंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार तीसरे सोमवार को 3.81 लाख शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। सावन के तीनों सोमवार को मिलाकर अब तक 8.94 लाख श्रद्धालु महादेव को जल अर्पित कर चुके हैं। पहले सोमवार को 1.54 लाख और दूसरे सोमवार को 3.59 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया था।