फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर को लेकर बैठक, कांग्रेस नेता बोले- लोकतंत्र की रक्षा का समय; VIDEO

रजदेपुर स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ (सह प्रदेश प्रभारी, यूपी) राजेश तिवारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यूपी में चल रही एसआईआर प्रक्रिया चिह्नित कर विपक्षी मतदाताओं के नाम काटने का माध्यम बनती जा रही है। चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के फॉर्म समय से भरवाकर उन्हें जागरूक करने एवं 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक में कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह एवं प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने संयुक्त रूप से कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में कहीं भी मतदाताओं को परेशानी न हो, इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर बूथ और वार्ड में मदद के लिए तैयार हैं। जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि शहर क्षेत्र में कई स्थानों पर मतदाताओं के नाम कटने की शिकायतें आ रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया में लगे हैं और हम किसी भी मतदाता का नुकसान नहीं होने देंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पशु पतिनाथ राय, रविकांत राय, डॉ. मार्कंडेय सिंह, अजय सिंह, जनक कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, चंद्रिका सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें