जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार की ओर से जाति जनगणना कराने का फैसला करने पर सांसद राहुल गांधी की ओर से इसके लिए किए गए संघर्ष के लिए धन्यवाद यात्रा निकाली। यात्रा शहर कमेटी के सकलेनाबाद स्थित कार्यालय से शुरु होकर मिश्र बाजार, महुआबाग होते हुए सरजू पांडेय पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जाति जनगणना से ही वंचित, शोषित, पिछड़े, दलित एवं गरीब तबके का विकास संभव है।