फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : व्यापारियों से कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ मिलकर काम करने का आह्वान

गाजीपुर जिले में डाक सेवा महाअभियान के पहले दिन रविवार को ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय डाकघर में किया गया। इस मौके पर वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार ने उपस्थित व्यापारियों से कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। विभाग की ई-पोस्ट सेवा, डोरस्टेप सर्विसेज के साथ हर योजना को जन-जन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। संगोष्ठी में ग्राहकों को उनके व्यवसाय के प्रचार-प्रसार के लिए डाक विभाग की मीडिया पोस्ट, डायरेक्ट पोस्ट तथा लोजिस्टिक पोस्ट की सुविधा के बारे में बताया। 20 रुपये वार्षिक निवेश पर दो लाख रुपये की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा 436 रुपये वार्षिक निवेश की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें