फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में नहर में मिला व्यक्ति का शव ;video

अभिनव कुमार Updated Mon, 29 Jun 2026 03:19 PM IST

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बरूईन गांव स्थित नहर में सोमवार सुबह 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस नशे की हालत में नहर में गिरने से मौत की आशंका जता रही है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। क्षेत्राधिकारी जमानिया अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्रामीणों तथा मृतक के चचेरे भाई रविंद्र राम से बरूईन गांव की नहर में शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान बरूईन गांव निवासी संतोष उर्फ नेऊर राम (35) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि संतोष नशे का आदी था। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि वह रविवार रात अथवा सोमवार तड़के नहर के किनारे पहुंचा होगा और नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने अथवा पैर फिसलने से नहर में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। हालांकि, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें