गाजीपुर के रेवतीपुर गांव स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में 62वीं अंतर राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच वाराणसी और बारा के बीच खेला गया। इसमें बारा ने वाराणसी को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच हुआ। मध्यांतर से पहले दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई। मध्यांतर के बाद मैच के 70वें मिनट में बारा के अभय ने गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। वाराणसी की टीम ने मैच में वापसी का हर संभव प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई और बारा ने 1-0 से मैच जीत लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका संतोष पांडेय और कमेंट्रेटर की प्रदीप राय बड़े ने निभाई। इस अवसर पर अंजनी राय, शिवम पांडेय, नवीन राय, इमरान खान, राकेश पांडेय, गोलू राय, रामू, झुन्ना चौहान, राजेश राय, अमित राय, नवनीत राय, विनयकांत राय, मिंटू पांडेय आदि मौजूद थे।