फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को निकाली जागरूकता रैली

गाजीपुर में नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को जनपद न्यायालय के गेट संख्या-1 से जागरूकता रैली निकाली गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने रैली एवं प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई को आयोजित होगी, जिसमें वादकारी अपने मामलों का सहज एवं सुलभ निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम से करा सकते हैं। इसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद, बंटवारा संबंधी विवाद एवं शमनीय आपराधिक मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें