दिलदारनगर बाजार के बीच से गुजरी रेल लाइन की जमीन पर अवैध बाजार सज अब खाली हो चुका है। अमर उजाला की खबर के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। फोन की घंटियां बजने लगी और तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी ने संज्ञान लेकर रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की मदद से पूरे ट्रैक को खाली कराया। बता दें कि अमर उजाला की टीम जब यहां पहुंची तब यहां पटरी के किनारे दुकाने लगी थी और हर कोई बेखौफ हुआ दिखाई दिया। हादसे को दावत देती पटरी को लेकर अब प्रशासनिक सख्ती हुई है और हिदायत दी गई है कि आगे भी इसका ध्यान रखा जाए।