उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय शनिवार को अष्टभुजी कॉलोनी स्थित होटल एसोसिएशन अध्यक्ष व बिंदु होटल मालिक आलोक राय के घर पहुंचे। साथ ही विनीत राय की निर्मम हत्या की घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। पत्रकारों से बातचीत में अजय राय ने कहा कि होटल व्यवसायी आलोक राय का परिवार जनपद का एक सम्मानित परिवार है, लेकिन उनके पुत्र विनीत राय की जिस बर्बरता और निर्ममता से हत्या की गई, उसने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।