फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान-मजदूर पंचायत आयोजित कर सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र, VIDEO

अभिनव कुमार Updated Thu, 18 Jun 2026 09:07 PM IST

गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से बृहस्पतिवार को जमानिया नगर के रामलीला मैदान में किसान- मजदूर पंचायत का आयोजन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार अवनीश कुमार को सौंपा। भाकपा के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि साल 2017 से 2019 के बीच बिना मीटर और बिना बिजली सप्लाई दिए गरीबों के नाम पर हजारों और लाखों रुपये के फर्जी बिल भेज दिए गए हैं। इन्हें तत्काल कैंप लगाकर माफ किया जाए। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के घरों से स्मार्ट मीटर हटाकर प्रीपेड मीटर लगाया जाए। कहा कि दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देने तथा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) छत्तीसगढ़ की तरह 3100 रुपये घोषित की जाए। भूमिहीन परिवारों के पास रहने को जगह नहीं है, उन्हें सरकारी आवास और शौचालय मुहैया कराई जाए। इसके अलावा अन्य मांग शामिल है। इस मौके पर जनार्दन राम, जिला मंत्री किसान सभा राजदेव यादव, जिलाध्यक्ष खेत मजदूर यूनियन रामअवध राम, रामकेर यादव, सूबेदार राम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जंगबहादुर यादव व तारा देवी और संचालन शशिकांत कुशवाहा ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें