फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने पवहारी बाबा की मूर्ति पर किया पुष्प अर्पित

Pragati Chand Updated Thu, 18 Jun 2026 06:00 PM IST

गाजीपुर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह बृहस्पतिवार को संत पवहारी बाबा के आश्रम कुर्था पहुंचे। जहां पर उन्होंने पवाहारी बाबा के मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। पवहारी आश्रम में राष्ट्रीय महामंत्री ने पौधरोपण किया। इसके बाद प्रबुद्ध जनसंपर्क के कार्यक्रम के तहत डा. एमडी सिंह, डा. डीपी सिंह और डा. स्वतंत्र सिंह मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने रायफल क्लब कचहरी के परिसर में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने भीषण गर्मी के बावजूद एक-एक स्टाल का निरीक्षण किया और जानकारी ली। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजर की सरकार चल रही है। विकास की किरण पारदर्शी ढंग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। उत्तर प्रदेश में भयमुक्त विकासशील सरकार है। अपने विकास और सुशासन के बल पर एक बार फिर भाजपा उत्तर प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि पीएम के कार्यों से प्रभावित होकर विपक्षी सांसद खुद भाजपा में आ रहे हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, पूर्व मंत्री विजय मिश्र, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, मुख्य विकास अधिकारी, सूचना अधिकारी, एवं समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें