गाजीपुर में बदमाशों ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। यहां एक साथ दो अलग-अलग जगहों पर दो सगे भाइयों को गोली मारी गई जिसके बाद एक जगह पर ग्रामीणों ने दो बदमाश को पकड़ लिया और उनमें से एक को पीट-पीटकर मार डाला तो वहीं दूसरे बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। मामला पुरानी चुनावी रंजिश का बताया जा रहा है।