फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 के बाईपास पर इंदुमई के पास शुक्रवार रात सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2025 बैच के एक आरक्षी (सिपाही) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।