फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश...', केंद्रीय राज्यमंत्री बोले- बख्शा नहीं जाएगा कश्मीरी नागरिक

अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में चूक और एक कश्मीरी नागरिक द्वारा नमाज पढ़ने के मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने स्पष्ट किया है कि उसे बख्शा नहीं जाएगा। रविवार को फिरोजाबाद आए बीएम वर्मा ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस की रणनीति पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया कि भाजपा सरकार किसी भी अपराधी या भ्रष्टाचारी को बख्शने वाली नहीं है। अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में चूक और एक कश्मीरी नागरिक द्वारा नमाज पढ़ने के मामले में दो टूक कहा, उत्तर प्रदेश में 2017 से योगी आदित्यनाथ की सरकार है, जहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त है। राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। सरकार कड़ाई से काम कर रही है। ईडी और ममता बनर्जी के बीच चल रही तकरार पर बीएल वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की बौखलाहट अब साफ दिखने लगी है। उन्होंने कहा कि ममता जी को डर है कि कहीं उनके भ्रष्टाचार की परतें न खुल जाएं, इसलिए वह स्वतंत्र एजेंसियों के काम में बाधा डाल रही हैं। जनता अब उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है, उनकी सरकार अब बचने वाली नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें