फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'एसआईआर एक जहरीला षड्यंत्र', स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- वोट देने के अधिकार से वंचित करने की साजिश

अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को शिकोहाबाद आए। उन्होंने एसआईआर को एक जहरीला षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि यह कुछ लोगों को उनके सबसे बड़े संवैधानिक अधिकार वोट देने के अधिकार से वंचित करने की एक सोची-समझी साजिश है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों (हिंदुओं) पर हो रहे हमलों के मामले में कहा, लोग बांग्लादेश की चिंता तो बहुत कर रहे हैं, लेकिन भारत में दलितों के साथ हो रहे अन्याय पर चुप क्यों हैं। अभी दो दिन पहले मेरठ में एक दलित महिला की निर्मम हत्या कर दी गई, उस पर कोई चिंता क्यों नहीं जताता। देश के भीतर हो रही दलितों की हत्याओं पर दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। असदुद्दीन ओवैसी के बुर्का पहनने वाली महिला के प्रधानमंत्री बनने वाले बयान पर मौर्य ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां प्रतिभा को जगह मिलती है। इस देश ने तीन बार मुस्लिम राष्ट्रपति देखे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें