जिले के ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने की अनिवार्यता के साथ गैर विभागों के काम कराने के विरोध में मंगलवार को सभी नौ ब्लाकों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते विभागीय कामकाज प्रभावित रहा। चेतावनी दी कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा प्रांतीय आह्वान पर यह आंदोलन जिले भर में दूसरे दिन भी किया गया। यह चार दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन चलेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव यदि पंचायतों में सुबह और शाम को ऑनलाइन हाजिरी लगाएगा तो फिर ब्लाक में कब जाएगा। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अभयदीप ने कहा आज हम अपने हक की आवाज बुलंद कर रहे हैं। महामंत्री आदित्य मिश्रा ने कहा यह आंदोलन 15 दिसंबर तक चलेगा।ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार,महामंत्री प्रदीप कुमार ने कहा कि हम चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। चार दिसंबर तक विरोध प्रदर्शन काली पट्टी बांधकर करेंगे पांच से 11 दिसंबर तक फर्श डालकर प्रदर्शन होगा। सरकारी ग्रुपों से लैफ्ट होने के साथ साइकिल से चलेंगे।15 दिसंबर को सभी पंचायत सचिव डोंगल को वापस करेंगे। सदर ब्लाक के बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुख्यरूप से ब्रजेश कुमार, जितेंद्र गौतम, रिषभ कुमार,अजयपाल सिंह, रश्मि राठौर, हेमलता, सीमा यादव,मनोज यादव शामिल थे।