फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सेल्समैन से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सेल्समैन के साथ लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन बदमाश गिरफ्तार किए हैं। तीनों बदमाश मैनपुरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों का संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया है। इसके बाद इनको जेल भेजा गया। रामदेव निवासी नगला जवाहर शिकोहाबाद जोकि सिरसागंज में बीयर की दुकान पर सेल्समैन है। उसके साथ गांव निमखेरिया के पास पल्सर सवार बदमाशों ने लूट की थी। बदमाश बाइक और 15 हजार रुपये लेकर भाग गए थे। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि तीन बदमाश गांव छीछामई गांव के पास मौजूद हैं। इंस्पेक्टर अनुज कुमार एवं एसओजी प्रभारी प्रेमशंकर पाण्डेय की टीम ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें