उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में खैरगढ़ में पानी भरने से लोगों के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोहार समाज के लोगों की मढ़ैया में भी पानी भर गया। उन्हें खाने-पीने तक की सुविधा नहीं हो पा रही है। वह समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाने पहुंचे।