फिरोजाबाद में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भेंट की। विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से मिलीं। उन्होंने यशोदा एआई के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को साइबर अपराध से बचने के लिए प्रशिक्षण भी दिलाया। पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनने के साथ उनके निदान करने के निर्देश जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए। इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, संयुक्त सचिव राधिका चतुर्वेदी, एडीएम संगीता गौतम, एसडीएम अनुराधा सिंह, सीओ चंचल त्यागी आदि माैजूद रहीं।