फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिरोजाबाद में पेपर मिल में लगी भीषण आग, मच गई अफरातफरी; दमकल ने पाया लपटों पर काबू

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण में नगला भाऊ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह लाल जी बोर्ड इंडस्ट्रीज पेपर मिल में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र पांडेय के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सीएफओ ने बताया कि सुबह करीब 09:30 बजे मिल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन केंद्र फिरोजाबाद 2 फायर यूनिट्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टूंडला से भी 1 फायर यूनिट और पोर्टेबल फायर पंप को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने अपनी सूझ-बूझ से आग को फैलने से रोका और मिल के दूसरे हिस्से में रखे कीमती पेपर रोल्स को सुरक्षित बचा लिया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर क्षेत्रीय विधायक मनीष असीजा भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए फायर सर्विस के साहसिक कार्य की सराहना की। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें