फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के ग्राम नगला नंदे में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली घरेलू विवाद और पारिवारिक तनाव के चलते पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।