उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को कावंड़ियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष का पोस्टर फाड़ दिया। मामला फरिहा कस्बे का है। बताया गया कि यहां कावंड़ियों ने कांवड़ यात्रा का पोस्टर लगाया था। उसके ऊपर भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपना पोस्टर लगा दिया। कांवड़ियों ने देखा तो आक्रोशित हो उठे। उन्होंने लोहे के पोल पर चढ़कर भाजपा नेता का पोस्टर फाड़ दिया।