फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ये कैसा रैन बसेरा...रजाई-गद्दे, पानी, प्रकाश के इंतजाम नहीं

अरुन पाराशर Updated Mon, 08 Dec 2025 09:05 PM IST

बेसहारा एवं असहाय लोगों को सर्दी से बचाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बनाया गया रैन बसेरा सिर्फ टेंट लगाकर पालिका प्रशासन द्वारा खानापूर्ति कर दी गई। ना तो यहां पर लोगों के रुकने के लिए रजाई गद्दे हैं और ना ही शौचालय एवं पीने के पानी की व्यवस्था। ऐसे में सर्द रातों में बेसहारा लोगों की मदद के लिए बनाया गया रैन बसेरा असहाय लोगों को मुंह चिढ़ाता हुआ नजर आ रहा है।इतना ही नहीं रात के समय पीने के पानी, शौचालय एवं प्रकाश की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रैन बसेरा खाली पड़ा रहता है। जिसकी और पालिका एवं रेल प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। पालिकाध्यक्षा रानी गुप्ता का कहना है कि अभी रैन बसेरा बनाया गया है। जल्द ही इसमें रजाई-गद्दों समेत अन्य इंतजाम कराए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें