फिरोजाबाद के टूंडला में कड़ाके की सर्दी के बीच सोमवार को भी घने कोहरे की चादर ने शहर को ढक दिया। सड़कों पर जहां वाहन रेंगने को मजबूर हो गए। वहीं, रेल पटरिया पर ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गए। शताब्दी सहित अन्य तमाम ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से टूंडला पहुंची। रेल यात्रियों को कड़ाके की सर्दी के बीच ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। कोहरे के बीच स्कूली बच्चे भी परेशान रहे। कोहरे में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। कोहरे के चलते सूर्य के दर्शन भी नहीं हुए। बुजुर्ग व बीमार लोग घर से नहीं निकले, वहीं बाजार भी देरी खुले।