फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसआईआर समीक्षा बैठक...उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- अवैध घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया जाएगा

फिरोजाबाद में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों और उनके आगामी विदेश दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उपमुख्यमंत्री बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दाैरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत राज्य में अवैध रूप से रह रहे लोगों को बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा, जो भी अवैध रूप से घुसते हुए पाया जाएगा, उसे वोटर लिस्ट और राज्य के साथ-साथ देश से भी हटा दिया जाना चाहिए। राज्य सरकार इस पर लगातार काम कर रही है। विपक्षी राजनीतिक पार्टियों की शिकायतों पर बोलते हुए पाठक ने बिहार का उदाहरण दिया, जहां एसआईआर प्रक्रिया के तहत 65 लाख गलत नामों को मतदाता सूची से हटाया गया था और किसी भी दल ने गलत तरीके से नाम हटाने की शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी एसआईआर प्रक्रिया के जरिए अवैध रूप से रहने वाले लोगों, मतदाता सूची में दोहरे नामों और मृत लोगों के नामों को हटाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में हत्या, लूट, डकैती, रेप और प्लॉट, घरों तथा दुकानों पर अवैध कब्जे आम बात थे। उन्होंने चेतावनी दी कि हमारी सरकार में किसी भी अपराधी पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप एसआईआर प्रक्रिया को लेकर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें