फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शीतलहर और कोहरे ने प्रभावित किया जनजीवन

फिरोजाबाद में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। बृहस्पतिवार को जहां शहरी इलाकों में धूप खिली दिखाई दी। वहीं ग्रामीण अंचल में कोहरे की सफेद चादर तनी दिखाई दी। किसान आलू की फसल को पिछैती झुलसा रोग से बचाव का इंतजाम करने में जुटे हैं। शाम होते ही एक बार फिर चहुंओर कोहरा छाया दिखाई दिया। न्यूनतम तापमान 7.4 और अधिकतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह शीतलहर के चलते मौसम काफी ठंडा था। लोग सर्दी से बचाव का इंतजाम करके घरों से निकले। धूप जैसे ही खिली तो लोगों को शीतलहर से राहत मिलती दिखाई दी। ग्रामीण अंचल में सुबह से घने कोहरे की चादर दिखाई दी। इसके कारण किसानों के चेहरों पर चिंता का भाव दिखाई दिया। क्योंकि आलू की फसल के लिए घना कोहरा काफी नुकसानदायक है। आलू की फसल में पिछैती झुलसा रोग लगने की संभावना है। इसके कारण किसान आलू की फसल के आसपास धुंआ करते दिखाई दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें