फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिरोजाबाद में देवोत्थान एकादशी की धूम, एक हजार से अधिक विवाह समारोह

अरुन पाराशर Updated Sun, 02 Nov 2025 04:05 PM IST

चार माह की योगनिद्रा के बाद देवोत्थान एकादशी पर भगवान श्रीहरि विष्णु के जागने के साथ ही, सुहाग नगरी फिरोजाबाद में मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई है। जिलेभर में आज का दिन शहनाइयों की गूंज से सराबोर है। अनुमान है कि शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक, एक हजार से अधिक जोड़े पवित्र अग्नि के सात फेरे लेंगे। समाज कल्याण विभाग की ओर से 400 के करीब बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इन जोड़ों को सरकारी सहायता और आशीर्वाद प्राप्त होगा। सरकारी प्रयासों के साथ-साथ, कई सामाजिक संस्थाएं भी आज सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन कर रही हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को कन्यादान का पुण्य मिल रहा है। शाम के समय, हर घर और मंदिर में परंपरागत रीति-रिवाज से तुलसी एवं शालिग्राम का विवाह रचाया जाएगा। बाजारों में भी शादी-संबंधी खरीदारी के लिए खासी भीड़ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें