फिरोजाबाद के टूंडला में हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने शहर की आठ दशक पुरानी प्रसिद्ध श्री नगर रामलीला महोत्सव को बंद करा दिया। रामलीला महोत्सव के बंद होने से दर्शकों में रोष छा गया। हिन्दूवादी संगठनों में भी भारी रोष है। रामलीला महोत्सव कमेटी के संयोजक जयजीव पाराशर व अध्यक्ष कृष्ण हरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शहर के एक व्यक्ति प्रदीप राणा ने कोर्ट में रिट डाली थी कि रामलीला परिषदीय विद्यालय प्रांगण में होती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस पर हाईकोर्ट ने रामलीला बंद करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को विधिवत श्रीराम कि बारात निकली जाएगी। इसके उपरांत आगे प्रशासन जो चाहेगा होगा। उन्होंने सभी लोगों से शांति बनाए रखने कि अपील कि है।