फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, साथी मौके से भाग निकला

सिधांव के जंगल में गोवंश काटने जा रहे हिस्ट्रीशीटर कसाई को पुलिस ने गुरुवार भोर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसका साथी मौके से भाग निकला। आरोपी के खिलाफ गोकशी के कई मुकदमे हैं। आरोपी की सदर कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल रखी है। ललौली थाने के सिधांव नहर कोठी खंडहर के पास गोकशी की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आरोपी शानू दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी भाग निकला। एएसपी विजयशंकर मिश्र ने बताया कि घायल शानू सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ले का है। वह कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। घायल को सीएचसी बहुआ ले जाया गया। नहर कोठी खंडहर में आरोपी गाेवंश को पेड़ पर बांधकर काटने जा रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें