फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ले में एक निजी विद्यालय की शिक्षिका शालिनी (29) की शनिवार सुबह धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को पानी भरे टब में औंधे मुंह डुबो दिया गया और साक्ष्य मिटाने के लिए घर की धुलाई की गई। मृतका की मां ने शिक्षिका के पति (सहायक अध्यापक) पर प्रेम प्रसंग के विरोध के चलते हत्या का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।