फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रक मकान में घुसा, तीन बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त

फतेहपुर में थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना कस्बे में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक ड्राइवर को झपकी आने से अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे किनारे बने राजू लोधी के मकान में जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के भीतर कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना में तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई कर्मियों की मदद से हाइड्रा मंगवाकर ट्रक को बाहर निकलवाया और यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें