फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहपुर में श्रद्धालु अब करेंगे इंतजार, रेलवे स्टेशन पर पसरा रहा सन्नाटा, वापस लौट रहे हैं यात्री

फतेहपुर में मौनी अमावस्या के हादसे के बाद श्रद्धालु भी संगम में डुबकी के लिए कुछ दिनों के इंतजार करना मुनासिब समझा है। वे प्रयागराज जाने के लिए भीड़ के छटने का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को सुबह से ही रेलवे स्टेशन सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार रात स्टेशन पहुंचे सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि हादसे के बाद अब भीड़ कम होने का इंतजार करेंगे। प्रयागराज में भीड़ कम होने के बाद अब वे महाकुंभ का स्नान करेंगे। स्टेशन से लौट रहे नितेश सिंह ने बताया कि भीड़ बढ़ने की वजह से हादसा हो गया। वह अब 8 फरवरी के बाद ही स्नान करेंगे, अगर भीड़ रही तो उसके बाद जाने मे भी गुरेज नही हैं। ये हमारे आस्था का प्रतीक है। सभी श्रद्धालुओं को ध्यान में रखना चाहिए। रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री अब घर लौट रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें