फतेहपुर जिले में कल्यानपुर पुलिस और इंटेलिजेंस विंग टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के दो इनामिया को गिरफ्तार किया है। एक शातिर पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से तमंचा, बाइक बरामद की है।