फतेहपुर जिले के सिकंदरपुर गांव में शनिवार रात चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल करते हुए खूनी संघर्ष हुआ। इसमें नौ लोग घायल हुए, जबकि एसपी के नेतृत्व में पुलिस के पहुंचने से पहले कई हमलावर फरार हो गए और गांव में तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात की गई है।