फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीसीएम ने स्कूली ई-रिक्शा में मारी टक्कर, छात्रा व चालक की मौत, हादसे से नाराज लोगों ने किया हंगामा

सात बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे ई-रिक्शा में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। ई-रिक्शा सवार दो बच्चे छिटक कर दूर गिरे। जबकि पांच बच्चों और चालक को डीसीएम करीब 20 मीटर तक घसीटती ले गई। हादसे में चालक के साथ आगे बैठी छात्रा की मौत हो गई वहीं पांच बच्चे घायल हो गए। डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल दो छात्रों को कानपुर रेफर कर दिया। चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। घटना से नाराज लोगों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। कोतवाली क्षेत्र के काजीखेड़ा निवासी सुनील पाल (30) ई रिक्शा चालक था। वह गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बाराती नगर मोहल्ले की सृष्टि (08), छवि (12), वैभवी (10), दैविक (11), कार्तिकेय (13), रुद्रांश (5) और हिमांशु (13) को चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल छोड़ने जा रहा था। फरीदपुर मोड़ के पास डीसीएम ने ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ई रिक्शा पलट गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें