फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश कलेक्शन कर्मी को गोली मारकर लूट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद में गुंजन विहार काॅलोनी में कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी के साथ 15 दिसंबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हुई लूट का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। इफको कार्यालय के पूर्व कर्मचारी ने अपने दो भाइयों के साथ योजना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। मथुरा के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने नकदी व मोबाइल बरामद कर लिया है। उसके फरार दो भाइयों की गिरफ्तारी पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव सकवाई निवासी रेडियंट कंपनी के कैश कलेक्शन कर्मचारी राजेश कुमार शर्मा के साथ 15 दिसंबर शहर की गुंजन विहार कालोनी में गोली मारकर 7.50 लाख रुपये लूट लिए गए थे। पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह व सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने लूट की घटना का खुलासा कर दिया। एएसपी ने बताया कि लूट के मामले में राजेश कुमार के भाई राजू शर्मा ने कादरीगेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद थाना पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस टीम ने लुटेरों की तलाश में वाहन चेकिंग की। सूचना पर लूट के आरोपी जनपद मथुरा थाना बलदेव क्षेत्र के गांव जरौठा निवासी कपिल कुमार को पकड़ लिया गया। इस दौरान हड़बड़ाने पर उससे गहनता से पूछताछ की गई। इस पर आरोपी कपिल कुमार ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह मंडी रोड स्थित इफको कार्यालय में 2024 से नौकरी करता था। दाे माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी। अब वह आगरा में नौकरी करता है। नौकरी के दौरान उसका छोटा भाई निखिल, चचेरा भाई मनीष सिकरवार उससे मिलने आते रहते थे। उस दौरान इफको कार्यालय में राजेश कुमार शर्मा भी कैश कलेक्शन करने आता था। उसी दौरान उसने अपने भाइयों के साथ लूट की योजना बनाई थी। इस पर कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी, उपनिरीक्षक विशेष कुमार, कपिल कुमार कुशवाह, एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी, सर्विलांस सेल प्रभारी संत कुमार आदि ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 184500 रुपये, मोबाइल, एक पर्स व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें