फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस गोदाम जलमग्न, रसोई गैस लेने के लिए पानी में घुसकर जा रहे उपभोक्ता

बारिश से शहर का पानी खैरबंद नगला के खेतों में भर गया। ग्रामीणों के नाला बंद कर देने से रेलवे परिसर की ओर नाले के पानी ने रुख किया। रेलवे परिसर में जलभराव को देखते हुए वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर कार्य ने पुलिया पर बोरी लगाकर निकासी रोक दी। इसके बाद ठंडी सड़क पर गैस गोदाम में पानी घुस गया। उपभोक्ता पानी में घुसकर सिलिंडर लेने को मजबूर हैं। ईओ ने निरीक्षण कर जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया। शहर के औद्योगिक क्षेत्र, राजीव गांधीनगर, खेरशामू खां, दशमेश कालोनी आदि क्षेत्रों का पानी देवरामपुर रेलवे क्रासिंग से नीचे होकर नाले के रास्ते खैरबंद नगला की ओर जाता है। दो दिन से हुई मूसलाधार बारिश के चलते नाले का पानी ग्रामीणों के खेतों में घुस गया। इससे खैरबंद नगला के लोगों ने नाला बंद कर दिया। इसके बाद रेलवे काॅलोनी में जलभराव होने लगा। इसकी सूचना मिलते ही वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर कार्य वेदप्रकाश ने ठंडी सड़क स्थित पुलिया पर मिट्टी से भरी बोरी लगाकर पानी की निकासी रुकवा दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें