फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज के श्रंगीरामपुर स्थित घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार भोर से ही श्रद्धालु पुण्य की प्राप्ति के लिए मां गंगा में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। घाट को जाने वाले रास्ते में दलदल होने से लोगों को काफी समस्याएं हुईं। किसी के वाहन फंसे, तो कई लोग दलदल में गिर गए। घाट पर अव्यवस्था देखने को मिली।