फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फर्रुखाबाद सीएचसी में सांसद को मिला गंदगी का अंबार, प्रभारी का चार्ज छिना

फर्रुखाबाद जिले में सदर विधायक की गोद ली हुई सीएचसी का मंगलवार को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने निरीक्षण किया। गंदगी के अंबार मिलने के साथ स्टोर में एक्सपायर दवाएं भी रखीं मिलीं। 45 में से 39 कर्मचारी गायब थे। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को चार्ज से हटा दिया। फार्मासिस्ट को संबद्ध करने के साथ निलंबन की संस्तुति की दी है। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने बढ़पुर ब्लाॅक की सीएचसी बरौन का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने कमरे में भरी दवाओं का स्टॉक देखा तो भारी मात्रा में एक्सपायर दवाएं मिलीं। इसमें कई प्रकार की जांच किट, इंजेक्शन व महंगी दवाएं भी शामिल थीं। लाखों की तादाद में कैल्शियम व आयरन की गोलियां भी रखी थीं। वर्ष 2020 से जून 2024 तक की एक्सपायरी दवाएं देख सांसद दंग रह गए। उन्होंने वार्ड देखे तो जगह-जगह गंदगी के अंबार मिले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें